Homeअन्य गतिविधियाँग्राम नवापारा में स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली स्वच्छता व साक्षरता...

ग्राम नवापारा में स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली स्वच्छता व साक्षरता का दिया संदेश

spot_img

रायगढ़ – – रामपुर करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नवापारा( चैनपुर ) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साथ ही प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों  के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता एवं साक्षरता का संदेश दिया गया।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्वच्छता एवं साक्षरता से संबंधित पोस्टर, बैनर एवं तख्तियां लेकर पूरे ग्राम का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए लोगों से अपने घर, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

विद्यार्थियों ने पेयजल स्रोतों के आसपास, मन्दिर प्रांगण के समीप सफाई कर ग्रामीणों को नियमित स्वच्छता रखने प्रेरित किया । इस दौरान विद्यार्थियों ने “स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम” तथा “शिक्षा है विकास की पहली सीढ़ी” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही नशामुक्ति व तंबाकू सेवन रोकने का सन्देश दिया गया। बच्चों एवं युवाओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा से वंचित लोगों को साक्षर बनाने का संदेश दिया गया। प्राचार्य डॉ जगन्नाथ हिमधर ने बताया  स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

रैली के दौरान ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सरपंच छत्रपाल राठिया,उपसरपंच दिलादास महंत, होमन सिंह राठिया,दुजेराम पटेल, महाबीर प्रसाद,मितानिन रजनी,ललिता, कोईतमा,मोहिनी, वरिष्ठ व्याख्याता टीका राम लाठिया, मनमोहन राठिया, पवन कंवर, जशराम खैरवार, चैनदास महंत,अमर सिंह कंवर शिक्षक स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित ग्राम स्वास्थ्य एवम स्वच्छता समिति सदस्यों व ग्रामीणो की सहभागिता रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments