अन्य गतिविधियाँ

स.शि.मं.राजीव नगर रायगढ़ में बाल सभा में मेहंदी लगाओ, चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

रायगढ़ – – स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय राजीव नगर रायगढ़ में भाई – बहिन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन के दो दिवस पूर्व 17 अगस्त को विद्यालय में बाल सभा के अन्तर्गत रक्षाबंधन , चित्रकला , निबंध लेखन , मेहंदी लगाओ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती , ओम् और भारत माता के समक्ष संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के बहनों ने भैयाओं को उचित आसन प्रदान किया,पूजन अर्चन किया, तिलक रोली लगाईं एवं उनके कलाई में रक्षासूत्र बांध कर मिष्ठान खिलाईं ।भाइयों से स्नेह भरा आशीष प्राप्त की और प्रकृति पूजा करते हुए पेड़ों को भी रक्षासूत्र बांधा गया एवं मानव जीवन सुखमय और आनंदमय हो । इस हेतु कामनाएं की गई।

वहीं अगली कड़ी में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में भैया – बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं एक ओर भैया – बहनों की मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया,जो मनमोहन और आकर्षक रहा। वहीं अंत में पद्मलोचन पटेल आचार्य ने रक्षाबंधन पर्व पर भैया – बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई – बहनों के पवित्र रिश्ता का पर्व है। धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं को बताते हुए रक्षाबंधन पर्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं इस अवसर पर कुबेर लाल माली , जीधन लाल पटेल , तीजा पटवा , रजनी थवाईत , कविता तिवारी , तृप्ति ओगले , सुषमा होता , ममता वंजारी , दीपिका साहू , विजया लक्ष्मी पटेल , ओजस्वी तिवारी , सीमा वर्मा , उजाला साहू , योगिता राठौर। कार्यक्रम का सफल संचालन रेवती मालाकार आचार्या ने की।उक्त जानकारी विद्यालय के आचार्य कुबेर लाल माली ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page