शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला रेलवे बांग्ला पारा मे शान से लहरा तिरंगा

रायगढ़ - - 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला रेलवे बांग्ला पारा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आजादी के पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई उसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पित किए गए। राधा रानी समिति की सदस्य सुश्री उषा चौहान के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया ।

आयोजन के दौरान वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं पालक गण शाला समिति अध्यक्ष अनुपम पाल एवं मनीष गांधी सहित वार्ड पार्षद सीनू राव शिक्षाविद रोहित सिंह चंदेल एवं राधा रानी समिति के सभी सदस्यों सहित महिला समूह के लोगो की मौजूदगी रही। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा आयोजन के अतिथि गणों के समक्ष गीत कविता नृत्य गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगा रंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम संयोजक ए एल ढेरे प्रधान पाठक एवं कार्यक्रम के संचालक सीताराम चौहान प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल के संबंध में जानकारी दी गई। शाला से सेवानिवृत्ति श्रीमती कुसुम लता तंबोली सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही। बच्चो सहित आयोजन में मौजूद अतिथियों को शाला की ओर से बूंदी सेव एवं श्री राधा रानी समिति की ओर से प्रसाद बिस्कुट प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री उषा चौहान ने आयोजन में मौजूद अतिथियों सहित सभी गणमान्य जनों का आभार व्यक्त कर विधिवत कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page