श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


रायगढ़ - - शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा के विशेष मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस पर्व को यादगार ढंग से मनाया गया। अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पं शंकर महाराज ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान किया व मंदिर परिसर भारत माता की जयकारे व वंदेमातरम्, जय हिंद, जय घोष के नारे से गुंजित हो गया। फिर उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं इस अवसर पर मंदिर के पं शंकर शर्मा, पं अमित शर्मा, अनिल गर्ग, आनंद गर्ग, मुकेश गोयल, दीपक गर्ग, विनोद अग्रवाल,कैलाश बेरीवाल, बसंत पालीवाल, ललित बोंदिया, कैलाश अग्रवाल, गजेंद्र गर्ग, लक्ष्मण शर्मा, जयप्रकाश गोयल, सुनील अग्रवाल वकील, विजय बंसल, दीपक मित्तल, प्रकाश शर्मा, पवन आरटीओ, नरेंद्र रतेरिया सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page