अब नहीं होगा विवाह पूर्व प्री वेडिंग शूट,अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय मीटिंग में लिया गया निर्णय

देशभर में अग्रवाल समाज के प्री-वेडिंग शूट पर प्रतिबंध

रायगढ़ - - अग्रवाल समाज में विवाह पूर्व हो रहे प्री वेडिंग शूट पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए छग अग्रवाल संगठन के प्रसार प्रमुख कमल मित्तल ने बताया कि हैदराबाद में सम्पन्न अखिल .भा.अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग में राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आर एन गुप्ता हैदराबाद एवं सियाराम अग्रवाल रायपुर , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल, नई दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश मित्तल , सूरत राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भरुका, दुर्ग से जयदेव सिंघल सहित देश के कोने कोने से आये समाज के वरिष्ठ व बुध्दिजीवी अग्रजनों , देश भर की अग्रवाल सभाओं से मिले प्रस्ताव व सुझाव पर आखिरकार राष्ट्रीय बैठक में प्रमुखता से उठाए इस ज्वलन्त मुद्दे पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। कई रिश्ते होने के पहले ही टूटने और वैवाहिक संबंधों में दरार आना बताया कारण सभी प्रदेशों की अग्रवाल सभाओं में प्रस्ताव भेजने के बाद फैसला लिया गया।

रोक लगाने किया गया प्रस्ताव - - बुध्दिजीवियों व समाज प्रमुखों के अनुसार प्री वेडिंग शूट की कुप्रथा ने गलतफहमी, दूरियां व विवाह पूर्व ही रिश्ते टूटने व कडुवाहट को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा दिया है।बैठक में इस बात की चर्चा की गई कि युवक - युवती के परिवार में विवाह पूर्व ही आपसी संबंध खराब हो रहे हैं। वही देखा - देखी इस दूषित चलन के चलते तलाक के मामले बढ़े साथ ही विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों को तनाव व आर्थिक परेशानी झेलना भी पड़ रहा है। अतः प्री वेडिंग शूट कुरुति पर गंभीरता से एकमत होकर सभी आमन्त्रितों,प्रमुख अग्रजनों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पर शीघ्र रोक लगाने हेतु प्रस्ताव पारित किया।

देश भर में अमल लाने किया गया निवेदन - - अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने शीघ्र ही पूरे देश की अग्र समाज की शाखाओं, प्रमुख संगठनों, संस्थाओं को इस पर अमल लाने हेतु निर्देश पत्र जारी करने की बात कही गई है। साथ ही बच्चों के परिजन अभिभावकों को भी सामाजिक नियमों की तरह स्वयं आगे बढ़कर सम्मानपूर्वक प्री वेंडिंग शूट प्रतिबंध का पालन करने का आव्हान किया है ताकि वैवाहिक संबंध में स्वस्थ्य ,खुशनुमा, सामाजिक परिवेश बने और यह क्रांतिकारी अभियान सफल हो।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page