हम सब मिलकर रायगढ़ को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएंगे

रायगढ़ - - पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रायगढ़ ने आज हरियाली तीज पर्व के अवसर पर हरित रायगढ़ अभियान का शुभारंभ किया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान के संयोजक गोपाल पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विशेष तिहार हरेली से शहर की सभी शैक्षणिक संस्थाएं ,क्लब्स,सामाजिक संगठन ,महिला समूह से सम्पर्क करके उनको प्रकृति सेवक बैंड कलाई में पहनाकर संकल्प करवाना और अपने से हम प्रारम्भ करें ,पर्यावरण का संरक्षण और अपने घर को हरित घर बनाएं प्रकृति सेवक अभियान के द्वारा 3-p मॉडल यानि पेड़ ,पानी,प्लास्टिक पर कार्य होगा।जिसमें अधिकतम पेड़ लगाना,पानी का समुचित उपयोग,सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री रायगढ़ ,घर का कचरा घर में ही उपयोग हो ऐसा आग्रह होगा।वहीं आज से युवाओं द्वारा संकल्प लेकर अभियान का श्री गणेश किया गया। रायगढ़ स्वच्छता में देश में अपना स्थान बनाए यही इस अभियान का उद्देश्य है, समस्त शहरवासियों से अभियान में जुड़ने का आग्रह किया गया है।










