Homeअन्य गतिविधियाँकारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और पौधारोपण कर किया नमन्

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और पौधारोपण कर किया नमन्

spot_img

शास. उ.मा.वि. बड़े भंडार में एनएसएस इकाई ने किया विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रायगढ़ – – आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़े भंडार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।वहीं विद्यालय शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से संबद्ध है। कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती कुमुदिनी चौहान के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि दासे के नेतृत्व में हुआ।

पोस्टर और रंगोली से दी श्रद्धांजलि – – कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि दासे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए देशभक्ति पोस्टर एवं रंगोली से हुई। रंग-बिरंगी रंगोली और प्रेरणादायी पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के नायकों के पराक्रम को जीवंत किया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

शहीदों की स्मृति में पौधारोपण– इस वर्ष की विशेष पहल के अंतर्गत एनएसएस इकाई ने शहीद शिव कुमार सिदार के गृह ग्राम तिलगी में तालाब किनारे नीम, बरगद, पीपल सहित अन्य छायादार पौधे का रोपण किए। यह पौधारोपण कार्यक्रम भारत माता के उन  शहीदों को समर्पित था जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल कर शहीदों की स्मृति को जीवित रखेंगे।

कारगिल युद्ध पर हुई चर्चा– वहीं इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती कुमुदिनी चौहान एवं कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दासे ने छात्रों को कारगिल युद्ध के इतिहास, सैनिकों के त्याग और देशभक्ति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

इनका रहा सक्रिय सहयोग– कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता एस.एल. सिदार, सुरेंद्र चौहान, वृंदावन गुप्ता, लोकेंद्र डनसेना, के.सी. गुप्ता, आनंद पटेल, अनील ओगरे, सुशांत मिश्रा, रवींद्र टंडन, अरुण प्रभा मीरी, टी. फातमा, शबीना खान, लता कोमरे सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।वहीं छात्र – छात्राओं में मुस्कान सिदार, सावित्री सारथी, हीना, अंजू, विद्या चौहान, स्वाति भारद्वाज, कविता सारथी, बेबी साव, लसिका यादव, आर्यन चौहान, अमित सिदार, कृष्णा, सुमित, रुद्र भारद्वाज एवं अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments