Homeअन्य गतिविधियाँनिःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

spot_img

200 से अधिक मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

रायगढ़ – – मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए बोन एंप्ड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक डॉ. रुपेन्द्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के संयुक्त पहल से विगत 25 जुलाई  को निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन भव्यता एवं यादगार ढंग से हुआ।

दो सौ मरीजों ने उठाया लाभ – – इस निःशुल्क परामर्श शिविर में जबलपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने बताया कि 200 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया और अपनी हड्डी, जोड़, घुटना एवं कमर दर्द संबंधी समस्याओं का निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में सेवाएं देने वाले विशिष्ट चिकित्सक – – शिविर में डॉ. अमित जय कुमार जैन सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉ. प्रिंस शर्मा एचओडी, अर्थोप्लास्टी, डॉ. अंकिता पांडे ऑर्थो कोऑर्डिनेटर,डॉ. रुपेन्द्र पटेल एमडी मेडिसिन, डॉ. धीरेन्द्र सिंह क्लिनिकल हेड व सभी चिकित्सकों ने मरीजों की विस्तृत जांच कर आवश्यक सलाह, दवाएँ और आगे के उपचार सलाह की जानकारी दी।

अध्यक्ष ने जताया आभार – – शिविर की सफलता पर  बोन एंप्ड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रुपेन्द्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व क्लब के अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने सभी सहयोगी डॉक्टरों, लॉयंस क्लब पदाधिकारियों, सहयोगियों और मरीजों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही सच्ची सेवा है। इस भावना के साथ हम भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित कर समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाते रहेंगे। वहीं शिविर में आए मरीजों ने आयोजन समिति और डॉक्टरों के प्रति भी आभार जताते हुए शिविर आयोजन की सराहना की।

लॉयंस क्लब और सहयोगियों का विशेष योगदान–वहीं इस पुनीत कार्य में लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के लॉ. बृजमोहन अग्रवाल, लॉ. सुनील गर्ग, लॉ. विजय अग्रवाल पेटी, लॉ. सुभाष अग्रवाल चिराग, लॉ आनंद बेरीवाल, लॉ. संजय मां बंजारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही अन्वेश अग्रवाल, डॉ. अजित पटेल एवं उनके समस्त स्टाफ, प्रकाश अग्रवाल ज्योति सेल्स और राजेश अग्रवाल आरडीएस की सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण से शिविर सुचारू रूप से संचालित हुआ।

spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments