क्लब सदस्यों ने लिया सेवा का संकल्प
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की नवीन कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत की। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद क्लब के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने श्री श्याम बाबा मंदिर, चंद्रपुर पहुंचकर बाबा के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवीन सदस्यों ने की पूजा अर्चना – क्लब के पूर्व सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष रोटे. मनीष जायसवाल एवं सचिव रोटे. गिरधर खेमका के नेतृत्व में रोटरी परिवार मंदिर पहुंचा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम को भोग अर्पित किया।इसके पश्चात सभी रोटेरियन्स ने बाबा श्याम के पावन आशीर्वाद के साथ अपने नवीन कार्यकाल का शुभारंभ किया। सभी ने प्रार्थना की कि यह वर्ष क्लब के लिए नई उपलब्धियों, उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं सामाजिक हित के कार्यों से भरा हो।
सेवा और समर्पण का संकल्प– पूजन के पश्चात सभी सदस्यों ने सेवा ही सर्वोपरि की भावना के साथ संकल्प लिया कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करेंगे। वहीं पूरे रोटरी परिवार ने एकता के साथ क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रण लिया। और बाबा श्याम से प्रार्थना की उनका आशीर्वाद क्लब के हर सेवा कार्य में बना रहे।
इनका रहा विशेष सहयोग– इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष रोटे. मनोज बेरीवाल एवं रोटे. अशोक मित्तल का विशेष योगदान रहा।उनके कुशल समन्वय और सक्रिय सहयोग से पूरा कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।वहीं रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर परिवार ने दोनों के सेवाभाव एवं समर्पण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।



