केलो विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया रथयात्रा
रायगढ़ – – शहर के केलो विहार कॉलोनी में पहली बार केलो विहार युवा समिति की अभिनव पहल से आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पवित्र एकादशी तिथि 25 जुलाई को कॉलोनी में रथयात्रा उत्सव को केलो विहार के श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। जो हर किसी के लिए यादगार बन गया।

महाप्रभु की निकली भव्य रथ यात्रा – – शनिवार को शाम चार बजे भव्य बाजे – गाजे, नृत्य दल व भजन कीर्तन जयकारे के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मंदिर स्थल प्रांगण से निकली और यशपाल गली से पटनायक गली, उपभोक्ता फोरम, अशोक मेहर (मेन रोड) संजीव सेठी गली संतोष चंद्रा, गौरहा गली, रमेश बेहरा निवास, प्रदीप चौबे गली, पप्पू किराना, अमित यादव निवास, मनोज सत्पथी निवास, दुर्गा काली मंदिर, दीपक जायसवाल, अंकुर बड़गैया, मौर्य एडवोकेट, पारुल फैंसी स्टोर्स से होते हुए पुनःमंदिर प्रांगण रथ यात्रा पहुँची। जगह – जगह फूल वर्षा और महाआरती महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी और सुभद्रा माता की गई और जय जगन्नाथ जय घोष से केलो विहार कॉलोनी गुंजायमान हो गया। वहीं रथयात्रा उत्सव के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद वितरण किया गया।

रथयात्रा का आकर्षण – – केलो विहार में युवा समिति के सभी सदस्यों द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा में बच्चों के लिए मंदिर परिसर में झूले की व्यवस्था की गई थी जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा रथयात्रा उत्सव में भाग लेने के पश्चात कॉलोनी के बच्चों ने खूब झूले का आनंद लिया। इसी तरह ग्रामीण वाद्ययंत्र और नृत्य दल के कलाकारों ने रथयात्रा के दौरान अपनी विशेष प्रस्तुति दी जो हर किसी को भाया। वहीं रथयात्रा की खूबसूरत भी देखते बनी। रथयात्रा उत्सव में कॉलोनी के सभी सदस्यों ने भाग लेकर रथयात्रा उत्सव को यादगार बनाया।

इनकी रही उपस्थिति – – भव्य महाप्रभु के रथ यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशलेष मिश्रा, पार्षद अक्षय कुलदीप, भाजपा नेता आशीष ताम्रकार सहित केलो विहार युवा समिति के सभी सदस्यों व कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही।



