बच्चों की आँखों में झलकी खुशी की तजल्ली

जैन संघटना महिला इकाई ने बच्चों को दिए उपहार
रायगढ़ – – शहर की सामाजिक जनसेवा व जीव सेवा के प्रति पवित्र मन से समर्पित जैन संघटना की महिला इकाई की महिला सदस्याएं अनवरत सेवा कार्य को नव्यता देते आ रही हैं। जिससे जन और जीव का हित भी हो रहा है। अपनी संस्था के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विगत दिवस सदस्यों ने स्कूली बच्चों की खुशी व उनकी जरुरतमंद चीजों का ख्याल रखते हुए खास बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
कोतरा स्कूल में कार्यक्रम – – जैन संघटना की महिला इकाई की खासियत यह है कि मानव सेवा व जीवसेवा के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। इसी कड़ी में महिलाएं ग्राम कोतरा के मिडिल स्कूल पहुँची।जहाँ स्कूल परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
बच्चों को दिए स्नेह भरा उपहार – – स्वागत कार्यक्रम के पश्चात जैन संघटना की महिलाओं ने स्कूली बच्चों से मिलकर उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित किया। साथ ही कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों को दो-दो कॉपी, पेन, बिस्किट व फल आदि उपहार स्वरूप भेंट किया। वहीं बच्चे भी अपनी मनपसंद चीजें पाकर अत्यंत मुदित हुए और उनकी आँखों में खुशी साफ झलक रही थी।
जीवन की यही आत्मिक खुशी है – – वहीं इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना की ओर से श्रीमती श्वेता शाह, वर्षा मेहता, आरती जैन, भारती मेहता, खुशबू सेठिया, भावना सेठिया, जयंती सेठिया और विजय सेठिया उपस्थित रहीं । इन्होंने स्कूल के प्राचार्य एवं पूरे स्कूल स्टाफ की सहयोग हेतु सराहना की तथा बच्चों के बीच हुये अनुभव को बेहद आत्म-सन्तोषकारक बतलाया व उनका कहना भी है कि जीवन की यही आत्मिक खुशी है।




