7 को ब्राम्हण सेवा समिति का भव्य होली मिलन समारोह

भव्यता देने में जुटे सभी सदस्यगण

रायगढ़ - - आज एक मार्च को गवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यों ने ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में की। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आगामी 7 मार्च दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इसी तरह सभी सदस्यों ने रामनवमी जन्मोत्सव आगामी 27 मार्च को व अक्षय तृतीया श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। ब्राह्मण सेवा समिति हर साल जनहित में 12 महीने कार्य करती है। जिसमें सभी पदाधिकारी और समाज के सभी का उपस्थिति रहती है व समाज के सभी कार्यक्रमों में समाज का भरपूर सहयोग एवं वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद रहता है। वहीं आगामी 7 मार्च के होली मिलन समारोह को भव्यता देने में समिति के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page