अंतरंग संस्था ने एसएसपी शशि मोहन सिंह का किया आत्मीय सम्मान

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अंतरंग के सदस्यों ने विगत 28 फरवरी को रायगढ़ जिला के नए जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का आत्मीय स्वागत एसपी कार्यालय में किया। वहीं संस्था के सदस्यों ने कहा कि श्री सिंह की पहल से रायगढ़ में बढते क्राईम को कम करने और पूरी तरह से रोकना का कार्य किया जा रहा है। यह सभी जिलेवासियों के लिए बेहद ही हर्ष की बात है।

उन्होंने अपना कार्यभार लेते ही शहर में किसी भी प्रकार के होने वाले कानूनी अपराधों को बहुत ही गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसलिए सभी सदस्यों ने शाल और गुलदस्ते से उनका आत्मीय सम्मान किए हैं और आभार व्यक्त किए हैं। वहीं इस अवसर पर अंतरंग संस्था के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल , संरक्षक बजरंग अग्रवाल,राम अवतार अग्रवाल, राकेश पाण्डेय,एम . एल. गुप्ता. श्लोक चौधरी, अनुराग मित्तल,शौर्य मितल अंतरंग संस्था की प्रमुख बीना चौहथा की उपस्थिति रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page