Homeअन्य गतिविधियाँमानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-कर्म - - शिवशंकर

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-कर्म – – शिवशंकर

spot_img

लॉयंस क्लब मिडटाउन ने अपना घर में मनाया जन्मदिन

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन ने मानवता की मिसाल पेश की। क्लब के वरिष्ठ सदस्य लॉयन विनोद अग्रवाल अजंता का जन्मदिन तीन जुलाई को शहर के अपना घर संस्थान में 80 मंदबुद्धि और लावारिसजनों के साथ केक काटकर यादगार ढंग से मनाया। कार्यक्रम लॉ.सीए मनोज अग्रवाल होंडा कार्यक्रम संयोजक के विशेष मार्गदर्शन में हुआ। अपना घर में लगभग 80 मंदबुद्धि और परिवार से भटके हुए लोगों की निःस्वार्थ सेवा होती है। क्लब ने जन्मदिन को सेवा में बदलकर अन्य सदस्यों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया। ईश्वर की पूजा जैसी सेवा–क्लब के सदस्यों ने अपना घर के सचिव बजरंग अग्रवाल बीके की हृदय से प्रशंसा की। सदस्यों ने कहा कि जिस लगन से बजरंग अग्रवाल व सभी सदस्यगण प्रतिदिन ईश्वर की पूजा की तरह इन अशक्तजनों की सेवा कर रहे हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय और वंदनीय है।

सेवा से मिलती है आत्मिक खुशी – – अध्यक्ष लॉयन शिवशंकर अग्रवाल ने कहा समाज के अशक्तजनों की सेवा अपना घर’ के सभी सदस्य कर रहे हैं, यह तारीफे काबिल है। जीवन में जरूरतमंद की सेवा में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-कर्म है, जिससे आत्मा को भी शांति और खुशी मिलती है। इनका रहा योगदान – – लॉयन विनोद अजंता के जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल, लॉ. पुरंजन पटेल आरसी, लॉ. दीपक अग्रवाल गोलू, लॉ. सुनील गर्ग, लॉ. उमेश थवाईत, लॉ. सुभाष चिराग, लॉ. आनंद बेरीवाल, लॉ. राजेश अग्रवाल आरडीएस , लॉ. सीए मनोज अग्रवाल होंडा कार्यक्रम संयोजक सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments