प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
रायगढ़– लोकप्रिय मुख्यमंत्री छ्ग द्वारा अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित करने को लेकर पुरे अग्र समाज मे हर्ष की लहर है जानकारी देते हुए छ्ग प्रांतीय अग्रवाल संगठन उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया की अंबिकापुर मे दो दिवसीय अग्रकुम्भ शुभारम्भ के मौक़े पर मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की जिससे पूरा हाल तालियों की आवाज से गूंजित हुआ।

उपस्थित अग्र बंधुओं ने एक दूसरे को बधाई दी व छ्ग सरकार व प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त किया। श्री मित्तल का कहना है कि मर्यादा पुरषोत्तम राम की पीढ़ी में जन्में अग्रवंश प्रर्वतक अग्र शिरोमणि समाजवादी महाराजा अग्रसेन ने ही 5000 वर्ष पूर्व एक रुपया एक ईंट की गौरवशाली प्रथा से समाजवाद एवम अग्र- वैश्य कुल की स्थापना की थी औऱ 18 गौत्र भी प्रदाय किये थे। इसलिए वे अग्र समाज में कुलदेव की तरह पूज्यनीय है।
अग्रसेन जयंती मे अवकाश की घोषणा से प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,अशोक मोदी,राजेंद्र राजू राष्ट्रीय कार्यकारणी के बजरंग लाल बीके,उपाध्यक्ष कमल मित्तल आलोचन गुप्ता,अमित मोदी,तरुणअग्रवाल महिला संगठन की श्रीमती अनीता अग्रवाल हेमलता मित्तल,विनीता अग्रवाल सहित जिले व नगर के समस्त अग्रजनों,अग्र- वैश्य संगठनों के संस्था प्रमुख ने मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।







