Homeदेश-राज्यग्राउंड और स्कूल में लहराएंगे महोगनी-गुलमोहर, बच्चों ने ली पेड़ों की देखभाल...

ग्राउंड और स्कूल में लहराएंगे महोगनी-गुलमोहर, बच्चों ने ली पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी

spot_img

छोटे हरदी में फाउंडेशन और लॉयंस क्लब मिडटाउन की पहल

रायगढ़– पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पुसौर के ग्राम छोटे हल्दी ने एक सुंदर पहल की है। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन और लॉयंस क्लब मिड टाउन रायगढ़ के द्वारा गांव के वॉलीबॉल ग्राउंड व शासकीय प्राथमिक शाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राउंड के चारों ओर हरियाली की चादर–वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि वॉलीबॉल ग्राउंड में बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर 6 से 7 फीट ऊंचे महोगनी, गुलमोहर, अमलतास और करंज के पौधे लगाए। मौजूद गणमान्य नागरिकों और बच्चों ने इन पौधों की सुरक्षा और विकास का संकल्प लिया।

स्कूल के बच्चों ने लगाए फलदार पौधे– इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला छोटे हल्दी में बच्चों ने अमलतास, कचनार, गुलमोहर, महोगनी के साथ आम, आंवला और बादाम जैसे फलदार पौधे रोपे। सभी ने पर्यावरण को शुद्ध और साफ रखने की शपथ ली।

इनकी रही उपस्थिति – – इस मौके पर सरपंच तिलोराम नाग, उपसरपंच बिहारी बैगा, ग्राम रोजगार सहायक लिंगराज सरल, सुरेंद्र कुमार चौहान, अर्जुन सारथी, अर्जुन चौहान, मधुकर यादव, गाँधी चौहान, राजा सरल, नेताराम सरल, बृहस्पति सरल, कृष्ण यादव, शिक्षक राजेश बारीक, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के संजू, रामशरण, अनिल, ओमप्रकाश, फोटोग्राफर हरि सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments