Homeअन्य गतिविधियाँआज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

आज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

spot_img

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल

जनचर्चा न्‍यूज रायगढ़
रायगढ़।
समाज सेवा के क्षेत्र में शहर की अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल से हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इसके पश्चात समयानुसार विभिन्न सामाजिक जनहित गतिविधियों को नव आयाम दिया जाता है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के नवीन सचिव विनय केडिया ने बताया कि क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2026 – 27 की नयी कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसका शपथ ग्रहण समारोह आगामी 19 जुलाई को विशिष्टगणों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। क्लब की परंपरा का निर्वहन करते हुए नवीन गठन के पश्चात नए कार्यों की शुरुआत होती है। इसी सेवा भाव के पवित्र प्रयोजन से आज एक जुलाई को डॉक्टर्स डे और सीए डे यादगार ढंग से मनाया जाएगा। साथ ही अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ।

अपेक्स में वृहद रक्त दान शिविर

उन्होंने बताया कि आज एक जुलाई को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप शहर के अपेक्स हॉस्पिटल ब्लड बैंक, रायगढ़ में प्रातः 8:30 बजे से अध्यक्ष – रोटेरियन अनूप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन – रोटेरियन नवीन जैन, को-चेयरमैन – रोटेरियन मनीष अग्रवाल, सचिव – रोटेरियन विनय केडिया एवं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। वहीं उनका कहना है कि आज के समय में रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में आपका किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। इसी उद्देश्य के साथ रोटरी क्लब शहरवासियों, युवाओं एवं सभी सामाजिक संगठनों से अपील करता है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। क्लब द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप रक्तदान प्रमाण पत्र एवं ब्लड कार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह रक्तदान शिविर के पश्चात एक जुलाई को ही सीए डे यादगार ढंग से मनाया जाएगा और डॉक्टर्स डे और सीए डे की खुशी में शहर के सम्मानीय चिकित्सकों और सीए महानुभावों को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

19को शपथ ग्रहण

श्री केड़िया ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आगामी 19 जुलाई को शहर के श्रेष्ठा होटल में क्लब के वरिष्ठ व विशिष्टगणों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा। जिसमें 2026 – 27 के नवीन पदाधिकारी अध्यक्ष – रोटेरियन अनूप कुमार अग्रवाल चेयरमैन – रोटेरियन नवीन जैन,को-चेयरमैन – रोटेरियन मनीष अग्रवाल, सचिव – रोटेरियन विनय केडिया व अन्य नवीन सदस्यगण शपथ लेंगे। वहीं  रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यगण शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments