अन्य गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जिला रायगढ़ के वार्षिक कैलेण्डर का हुआ विमोचन

रायगढ़– छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जिला रायगढ़ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन विगत 7 जनवरी को महापौर नगर पालिका निगम रायगढ़ ने उनके शासकीय कार्यालय में किया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के प्रांतीय महामंत्री गोपाल नायक ने बताया कि उक्त संक्षिप्त और गरिमामयी विमोचन समारोह में उपस्थित पेंशनरों को संबोधित करते हुये महापौर ने सभी पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दी और उनकी हर समस्या के निराकरण में साथ होने व सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कलैण्डर विमोचन समारोह के अवसर पर देवेन्द्र कुमार पटेल कर्मचारी नेता और संघ के प्रान्तीय महामंत्री, गोपाल नायक जिलाध्यक्ष.रत्तीदास महन्त.दीन दयाल पटेल जिला उपाध्यक्ष.भूपेश चौबे.जिला सचिव.अशोक ठेठवार.जिला कोषाध्यक्ष.रुपराम पटेल.रमेश साहू.लोचन नायक.फिरतू मंहत और अन्य कई पेंशनर उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page