अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पहल
रायगढ़ - - अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ की कल नौ जून को अग्रोहा धाम में समिति की प्रथम कार्यकारिणी बैठक होने जा रही है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने बताया कि इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय पद अधिकारी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, सचिव बबीता बगडीया, प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया सचिवसीमा गुप्ता राष्ट्रीय अंचल प्रमुख अनीता राष्ट्रीय अंचल प्रमुख रेखा महमिया राष्ट्रीय संबंध समन्वय प्रमुख सुधा अग्रवाल आदि समस्त चालीस शाखाओं से पदाधिकारी आ रहे हैं एवं समिति सदस्य भी पधार रहे हैं।वहीं समिति की अध्यक्ष वंदना बंसल एवं सचिव पूजा अग्रवाल कोसा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल एवं समस्त समिति सदस्य तैयारियों में लगे हुए हैं व कार्यक्रम को भव्य रूप देने में जुटे हैं।








