तरंगन राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शहर के कलाकारों ने रायगढ़ का नाम रौशन किया

रायगढ़ - - श्री नटराज नृत्य कला के छात्राओं ने देहरादून में आयोजित चार दिवसीय तरंगन राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया  रायगढ़ का नाम रौशन किया इस कार्यक्रम के डायरेक्टर चेतन बोरकर हैं।

इस प्रतियोगिता में लगभग  400 प्रतिभागी भारत के अलग अलग राज्यों से कलाकारों  ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें कथक ,भरतनाट्यम ,ओडीसी ,सेमी क्लासिकल, क्लासिकल लोक ,आदि नृत्य किए गए यहां कार्यक्रम अलग-अलग वर्ग (कैटेगरी )में था। माइनर केटेगरी कत्थक टिया चौधरी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं  कथक जूनियर सोलो कैटागिरी में प्रथम पुरस्कार तमन्ना दास को प्राप्त हुआ। सब जूनियर कथक सोलो प्रोग्राम में हिमाक्षी पटेल को सेकेंड पुरस्कार दित्यया उपाध्याय व श्रद्धा पाणी जूनियर ग्रुप में प्राप्त हुआ। जिसमें मुख्य रूप से रायगढ़ घराने के बोल तोड़े पारण प्रस्तुत की गए और दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य शिक्षिका श्री मति  सोमा दास का विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा  जिसके कारण उन्हें  गुरु सम्मान से नवाजा गया जिससे अभिभावकों ने शिक्षिका सोमा दास एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की   की शुभकामनाएं जताई।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page