राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तरुण व्यवसायी वर्ग का 31 मई को समापन

श्रीराम अरावकर देंगे उद्बोधन 

रायगढ़ - - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेलपाली में आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसायी) 2026 का भव्य समापन समारोह आगामी 31 मई 2026, रविवार को सायं 6 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, मिनी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित होगा।समारोह में छत्तीसगढ़ सिख समाज के जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर होंगे। वे राष्ट्र निर्माण में तरुण व्यवसायियों की भूमिका विषय पर अपना पाथेय प्रदान करेंगे।जिला संघचालक डॉ. प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ग में रायगढ़ सहित आसपास के जिलों के व्यवसायी, उद्यमी एवं प्रोफेशनल युवाओं ने भाग लिया।15 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक और सेवाभावी प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित के लिए तैयार किया गया. समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा घोष, योग, दंड, नियुद्ध व संचलन का प्रदर्शन भी किया जाएगा।वर्ग के सर्वाधिकारी संजय पाण्डेय ने जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्धजनों से सपरिवार समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है. उन्होंने निवेदन किया कि सभी अतिथिगण कार्यक्रम प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व आसन ग्रहण कर लें ताकि कार्यक्रम समय पर प्रारंभ हो सके।उल्लेखनीय है कि संघ शिक्षा वर्ग के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को संगठित कर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करता है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page