कांग्रेस पूर्व पार्षद जयेश जैन ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल को दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायगढ़ - - पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के निधन पर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद जयेश जैन ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निराकार पटेल मेरे राजनीतिक साथी नहीं वरन घनिष्ठ व्यक्तिगत मित्र थे। अच्छे व कठिन दोनों समय में निराकार बराबर साथ में रहे। वे बेहद मिलनसार , सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी थे।

मैं इन दिनों देश से बाहर हूँ लेकिन विदेश प्रवास से पहले निराकार से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना था। मेरे लिये यह खेद जनक है कि मैं अपने घनिष्ठ मित्र की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सका। मेरी हार्दिक संवेदना भाई निराकार के परिवारजनों के साथ है। निराकार मेरी स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर निराकार की दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page