अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

रायगढ़ - - अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन समिति रायगढ़ ने विगत 11 मई को समिति ने हेल्थ अवेयरनेस का प्रोग्राम रखा गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने बताया कि इस प्रोग्राम में भिलाई से हेल्थ सर्टिफाइड कोच डॉक्टर विकास शर्मा को बुलाया गया एवं दिल्ली से सुरेखा अग्रवाल जो की एक प्रसिद्ध हेल्थ कोच है उपस्थित थीं।

अध्यक्ष वंदना बंसल ने बताया की महिलाओं में इन दिनों शारीरिक कमज़ोरी और घुटने में दर्द की समस्या बहुत ज़्यादा पनप रही है साथ- साथ और भी शारीरिक समस्याओं के समाधान हेतु डॉक्टर साहब को बुलाया गया जिन्होंने सभी महिलाओं की समस्याओं को सुना और उसका उपाय भी बतायामहिलाओं में इन दिनों प्रोटीन की कमी के कारण भी कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यह मुख्य कारण भी है इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पद अधिकारी श्रीमती रेखा महमिया  सचिव पूजा अग्रवाल एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे कम से कम 50 लोगों ने इस कार्यक्रम की लाभ उठाया है।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page