अन्य गतिविधियाँ

प्रतिभा को मिला संबल लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड का सराहनीय योगदान

रायगढ़ – – लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में एक और सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऋषिता सिंह राजपूत को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। होनहार ऋषिता सिंह, जो कि राष्ट्रीय पदक विजेता एवं खेलो इंडिया पदक विजेता हैं। इनका चयन जयपुर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड वाइड सुपर लीग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवश्यक सहयोग के रूप में क्लब की अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह ने आर्थिक सहयोग व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर मानवता का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस नेक पहल की सभी ने हृदय से सराहना की। वहीं यह सहयोग ऋषिता सिंह राजपूत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। वहीं अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह का कहना है कि लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ सदैव “We Serve” के मूलमंत्र के साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य में हर संभव सहयोग के लिए प्रयासरत रहेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page