ब्राह्मण सेवा समिति ने यादगार ढंग से मनाया होली मिलन समारोह

भगवान परशुराम मंदिर में हुआ आयोजित
रायगढ़ – – शहर के ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सदस्यगण हर वर्ष होली महापर्व की खुशी में समाज के सभी सदस्यों के साथ मिलकर यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। वहीं इस बार भी होली पर्व के पावन अवसर पर ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों और समाज के सहयोग से भगवान श्री परशुराम मंदिर में विगत दिवस होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।


पूजा अर्चना कर लगाए स्नेह से गुलाल – – होली मिलन समारोह आयोजन के अंतर्गत समाज के वरिष्ठजन पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना के बाद परिसर में सभी अपने लोगों को स्नेह के रंग से रंग दिए और एक दूसरे को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं समिति के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, सभापति डिग्री लाल साहू व महापौर जीवर्धन चौहान भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिनका समिति के सदस्यों ने रंग गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सभी के लिए भजन संध्या का आयोजन एवं समिति द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार एवं ठंडाई की व्यवस्था समिति द्वार की गई थी। जिसका सभी ने आनंद लिया।



इनका रहा योगदान – – वहीं होली मिलन समारोह के आयोजन को भव्यता देने में व सफल बनाने में समस्त महिला मंडल सभी का भरपूर योगदान रहा जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज शहर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि सभी की भरपूर उपस्थिति रही। जिसमें समाज के सचिव आदित्य शर्मा उपाध्यक्ष अमित शर्मा कोसा अध्यक्ष अरविंद शर्मा का भरपूर योगदान रहा पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने सभी को आभार प्रकट किया और कहा कि इसी तरह के समाज के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं सभी कार्यक्रमों में समाज का भरपूर सहयोग रहता है।वहीं भजन संध्या कार्यक्रम में श्रीमती संगीता शर्मा सोनल शर्मा व अमित शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी।



