अन्य गतिविधियाँ

77वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में छत्तीसगढ़ में होगा “आरके किड्स टैलेंट रनवे 2024” का आयोजन

समाजसेवी कविता सोनी की अभिनव पहल

रायगढ़ – – भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में “आरके किड्स टैलेंट रनवे 2024” राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 11 अगस्त 2024 को होगा।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समाजसेवी बेहद मिलनसार व्यक्तित्व की धनी मृदुभाषी कविता सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व एवं दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित इस प्रतियोगिता से पहले आगामी 9 और 10 अगस्त 2024 को दो दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

विभिन्न आयु समूहों में होगी प्रतियोगिता – – इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतियोगिता विभिन्न आयु समूहों में विभाजित की गई है, जैसे 3 से 6 साल, 7 से 11 साल, 12 से 16 साल, और 17 से 21 साल। इसमें बच्चे कविता, नृत्य, गायन, अभिनय और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।

समाजसेवी व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा शर्मा करेंगी शिरकत

मृदुभाषी कविता सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुम्बई की बॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक सेविका हेमा शर्मा भी उपस्थित होंगी। वह अपने अनुभव और समर्थन के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी। जिससे टीम के सभी सदस्यगण अत्यंत हर्षित हैं।वहीं इस भव्य आयोजन को भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं। इसी तरह रजिस्ट्रेशन और संपर्क जानकारी के लिए अभियार्थी वर्तमान में उपलब्ध नंबर 8770456399 / 6263709959 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी और अपडेट के लिए सोशल मीडिया पर इसकी प्रगति का पालन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page