अन्य गतिविधियाँ

जेसीआई ज़ोन 27 के वाइस चेयरमैन बने सीए नितेश अग्रवाल

रायगढ़ में जल्द होगा जेएसी का शुभारंभ

रायगढ़– जेएसी (JCI Alumni Club) ज़ोन 27 के चेयरमैन द्वारा संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान करने हेतु बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी जेसी सीए नितेश अग्रवाल को ज़ोन वाइस चेयरमैन पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं चेयरमैन ने अपने संदेश में कहा कि नितेश अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और पूर्व अनुभव उन्हें इस दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य बनाता है। ज्ञात हो कि सीए नितेश अग्रवाल पूर्व में जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं और सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। देश की वरिष्ठ इकाई है जेएसी – – जानकारी के मुताबिक जेएसी,जेसीआई इंडिया की वरिष्ठ इकाई है, जिसमें केवल 40 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व जेसीआई सदस्य ही शामिल होते हैं। इसका उद्देश्य अनुभवी सदस्यों को संगठन से जोड़े रखना, उनके अनुभव का लाभ समाज और युवा नेतृत्व को देना तथा नेटवर्किंग, मेंटरशिप और सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

सक्रिय टीम का होगा गठन – – नवनियुक्त ज़ोन वाइस चेयरमैन सीए नितेश अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य रायगढ़ में भी जेएसी को प्रभावशाली रूप से स्थापित करना है। इसके लिए शीघ्र ही रायगढ़ में जेएसी का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा तथा एक सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा, जो समाजोपयोगी कार्यक्रमों, नेतृत्व विकास और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी। वहीं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जेएसी के माध्यम से वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।वहीं जेएसी ज़ोन 27 परिवार ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page