अन्य गतिविधियाँ

चिलचिलाती धूप से निजात देने छाते का किया वितरण

मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की शानदार पहल

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा रायगढ़ की महिला सदस्यों ने युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति व महिला शक्ति विश्व शक्ति को तरजीह देते हुए अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गोयल के विशेष मार्गदर्शन में मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विगत 28 फरवरी को शहर के सड़कों के किनारे बैठकर चिलचिलाती धूप में होली पर्व के अवसर पर रंग, गुलाल व फूल बेच रहे लोगों व महिलाओं को राहत देने के पवित्र उद्देश्य से 60 छाता और 120 फ्रूटी जूस देकर नेक कार्य किए। शाखा की इस पहल की शहर के सभी लोगों ने बेहद सराहना की। वहीं जरुरतमंद चीज पाकर सामान की बिक्री कर रहे लोगों का दिल भी खुशी से भर गया।

जनसेवा पहली प्राथमिकता – – शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गोयल ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरुरतमंद लोगों की हर संभव सहयोग करना है ताकि उनका हित हो और उनको भी खुशी मिले। इन दिनों होली पर्व का अवसर है और दूर दराज से रंग, फूल बेचने आए लोग दिन भर धूप में बैठकर परिश्रम कर रहे हैं। इसलिए उनकी मेहनत की कद्र करते हुए और उनको धूप से राहत देने के उद्देश्य से हम सभी सदस्यों ने छोटा सा प्रयास करते हुए छाते और जूस का वितरण किए। यह सेवा कार्य कर हम सभी को बेहद आत्मीय खुशी हुई।

इनका रहा योगदान – – सेवा कार्य को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गोयल, सचिव श्रीमती शालू गोयल कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता सहित मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा रायगढ़ के सभी सदस्यों को सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page