रायगढ़ - - ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से देश के संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली भाषण,देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य एवं सुमधुर संगीत प्रस्तुत किए गए, जिनसे उपस्थित जनसमूह के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हुई।

कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन के साथ इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण किया गया, जिसे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गर्व और श्रद्धा के साथ गाया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को 37 गढ़ अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है” के संदेश के साथ बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी गई, ताकि वे भविष्य में भारत के उज्ज्वल भविष्य के सशक्त निर्माता बन सकें।









