इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का गठन

होटल अंस में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रायगढ़ - - इंडियन डेंटल एसोसिएशन की रायगढ़ ब्रांच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह विगत 26 जनवरी की शाम सात बजे शहर के होटल अंस में मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार जगत सीएमएचओ रायगढ़ विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संजीव पुरकायस्त डॉ प्रभात पटेल आईएमए रायगढ़ के अध्यक्ष विशेष अतिथि डॉ प्रकाश चेतवानी डॉक्टर दिनेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में बेहद खुशनुमा माहौल में किया गया।वहीं आईडीए रायगढ़ की कार्यकारिणी के अंतर्गत प्रेसीडेंट डॉ स्नेहा चेतवानी, प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ राकेश जज्ञासी, वाइस प्रेसीडेंट डॉ राजेश मिश्रा, डॉ भूपेंद्र पटेल, सचिव डॉ विवेक उपाध्याय, संयुक्त सचिव डॉ चेतन हरीश, कोषाध्यक्ष डॉ जयश्री पटेल इसी तरह राज्य ब्रांच प्रतिनिधित्व के अंतर्गत डॉ अमित अग्रवाल, कौंसिल ऑफ डेंटल हेल्थ डॉ रानू शर्मा, कौंसिल ऑफ एजुकेशन डॉ नितिश पटेल व सहयोगी डॉ आर के आनंद, डॉ वर्मा व एडवाइजरी बोर्ड में डॉ हरीश वाई एस, डॉ यश चड्डा व डॉ विकास अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा - - वहीं प्रेसिडेंट डॉ स्नेहा चेतवानी ने कहा कि बीते 15 20 सालों में डॉक्टर के काम करने का तरीका और डेंटल प्रोफेशन में टेक्नोलॉजी के आने से बहुत कुछ एडवांसमेंट हुआ है। इसलिए इस साल रायगढ़ आईडीए या नई टेक्नोलॉजी नई ट्रीटमेंट बेहतर सुविधा अपने मरीज को देने के लिए संकल्पबद्ध हैं। और इसी शुरुआत के साथ हम बहुत सारे प्रोग्राम्स जिसमें पेशेंट अवेयरनेस लर्निंग और नए स्पीकर्स को रायगढ़ बुलाना और उनसे सीखना यह सब शामिल है।

डॉ डीसी अग्रवाल को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि - - कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी चिकित्सक विशेषज्ञों ने शहर के सबसे वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर डीसी अग्रवाल जिनका निधन विगत माह हुआ है। उनकी फोटो पर  माल्यार्पण कर उन्हें याद करके उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख विनम्र श्रद्धांजलि दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page