डिवाईन लाईफ हा.से. स्कूल झलमला में हर्षोल्लास के  मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायगढ़ः- शहर समीप ग्राम झलमला के डिवाईन लाईफ हायर सेकेंडरी स्कूल झलमला में 77 वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर पूर्णचंद पटेल एवं स्कूल के प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा देवांगन के मार्गदर्शन से स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

राष्ट्रध्वज को दिए सलामी - - संस्था के प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा देवांगन के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया साथ में डायरेक्टर पूर्णचंद पटेल एवं समिति के सभी सदस्य कोषाध्यक्ष मोतीराम पटेल सचिव रूद्र पटेल एवं सभी सदस्यगण जगबंधु पटेल, ईश्वर पटेल, रत्थू पटेल, सुभाष पटेल, चेतराम पटेल, नारायण पटेल, कल्पना पटेल तथा स्कूल के सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं एवं अभिभावक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों के द्वारा परेड रंगोली एवं देशभक्ति गीत नित्य भाषण दिया गया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page