रायगढ़ - - 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला रायगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के विशेष मार्गदर्शन में पहाड़ मंदिर रोड स्थित संस्था कार्यालय में ध्वाजारोहरण किया गया।

जिसमें प्रदेश महासचिव चिरंजीव राय, रायगढ़ जिला अध्यक्ष विवेकानंद दुबे एंव महिला जिला अध्यक्ष मोना अमित शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष रोमेश सिन्हा, महिला उपाध्यक्ष गीता नायक, संजना शुक्ला, कार्यकारिणी अध्यक्ष राघवेंद्र चौधरी, महिला कार्यकारणी अध्यक्ष गीता भारद्वाज, जिला महासचिव गोपाल पटेल, जिला महिला सचिव अन्नू थवाईत, महिला सहसचिव पुष्पा चौहान, रिचा बजाज, मोनिका शर्मा, जिला प्रवक्ता महाराज अमित शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी गोकुल श्रीवास शामिल रहे।

वहीं 26 जनवरी के पावन अवसर पर जिला फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में जाकर उनके वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनको सेव बूंदी प्रसाद, बिस्किट एवं फल इत्यादि वितरण कर उनके स्वास्थ का निरीक्षण किया साथ ही साथ वृद्धाश्रम में निवास वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया।








