भिलाई में दो दिवसीय द एफएसएनएल - कॉनकी इनविटेशनल ओपन टेनिस टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

रायगढ़ - -  रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी के हेड कोच अपूर्व जैन ने बताया कि भिलाई में दो दिवसीय द एफएसएनएल - कॉनकी इनविटेशनल ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन का आयोजन भव्यता के साथ हुआ। जिसमें रायगढ़ से 13 खिलाड़ियों नें भाग लिया। जिसमें अंडर 8 में तेजस राजगोड़ तीसरा स्थान हासिल किया।अंडर 16 में दिविता गुड़घे ने तीसरा स्थान और आदया मिश्रा नें चौथा स्थान हासिल किया। अंडर 14 देबीप्रसाद ,दर्शील, तन्मय ने भी बहुत सारे राउंड खेले पर अंतिम में हार का सामना करना पड़ा ।अंडर 12 धारिया, शिवांश का फर्स्ट टाइम था। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पर हार का सामना करना पड़ा। अंडर 10  में विराज अग्रवाल एवं युवान तामस्कर ने बहुत ही अच्छा खेला पर अंतिम समय में हार का सामना करना पड़ा। अंडर 14 में वेदानशी और अनन्या ने भी बहुत कोशिश की पर सफलता नहीं मिली ।

विजयी खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार - - उन्होंने बताया कि समापन में इंडिया के ओलंपियंस एशियन गेम्स मेडलिस्ट ग्रेंड स्लम एंड डेविस कप प्लेयर विष्णु वर्धन सर के हाथों अंडर 16 की प्लेयर दिविता ने 2000 कैश प्राइज मिला और ट्रोफी, सर्टिफिकेट प्राप्त किया।अंडर 16  मे भी आदया मिश्रा को 1000 कैश प्राइज ,ट्रॉफी , सर्टिफिकेट प्राप्त किया। अंडर 8 में तेजस राजगोड़ ने भी सर के हाथों ट्रोफी,गिप्ट, सर्टिफिकेट प्राप्त किया।और हारने वाले बच्चों का मनोबल ना टूटे तो उन सभी को छोटा सा गिप्ट और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी के हेड कोच अपूर्व जैन ने सभी को बघाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page