अखिल भारतीय दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बैठक

20 एवं 21 दिसंबर को महाराष्ट्र के धुलिया में होगा कार्यक्रम रायगढ - - महाराष्ट्र के धुलिया शहर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की  महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सानिध्य में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में होगा। जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में समाजोपयोगी विषयों पर गहन मंथन एवं समीक्षा की जाएगी। साथ ही संगठन के भविष्य की दिशा तय करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह बैठक धुलिया अग्रवाल समाज एवं महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित की जा रही है। बैठक में देशभर के सभी प्रांतों से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय संरक्षक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 21 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस मीटिंग में सम्मिलित होने के लिए 19 तारीख को प्रस्थान कर रहा है।

प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं उद्बोधन होगा,तत्पश्चात समाज के कुछ महत्वपूर्ण विषय जैसेविवाह योग्य युवक युवतियों के लिए वैवाहिक बायोडाटा बैंक प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर, विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा बैंक बनाने पर चर्चा और निर्णय, प्री वेडिंग शूट बंद करने के अभियान की प्रगति पर चर्चा. श्री अग्रसेन कन्या विवाह योजना: मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सीमित खर्चों पर विवाह संपन्न करने की योजना पर चर्चा एवं निर्णय.अग्र पंचायत समिति का गठन: समाज में विवाह संबंधों में हो रहे संबंध विच्छेद एवं अन्य सामाजिक विवादों के निराकरण के लिए राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तरों पर गठन. सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन सामूहिकता की भावना से किए जाने उपर चर्चा। हम पांच योजना : (2 से अधिक बच्चों के जन्म पर दंपतियों को पुरस्कृत करना ) अग्र अलंकरण समारोह: समाज के प्रतिभावान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले शख्सियतों का सम्मान जैसे अनेक विषय हैं , जिन पर पूरे राष्ट्र से आए हुए अग्रबंधु गहन विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे। इस दौरान आगामी समय में अग्रवाल संगठन द्वारा किए जाने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारणी मेम्बर बजरंग बीके, संरक्षकद्वय महेंद्र सेक्सरिया,जयदेव सिंघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलालअग्रवाल, नरेश अग्रवाल कमल मित्तल ने अग्रसंस्थाओ के प्रमुखों, अग्रजनो, प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियो को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक धुलिया में शामिल होने का आग्रह किया है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page