रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा रायगढ़ में निःशुल्क "इनाली" बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन

रायगढ़-- रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क "इनाली" बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सौरभ बट्टीमार ने बताया कि यह शिविर इनाली फाउंडेशन के सहयोग एवं नव दुर्गा ग्रुप के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर स्थल अग्रोहा भवन, गौरी शंकर मंदिर के पास, रायगढ़ (छ.ग.) निर्धारित किया गया है। इस बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ की विशेषताएँ यह हैं कि यह देखने में प्राकृतिक हाथ जैसा होता है, हल्के वजन का है तथा रोजमर्रा के सभी कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। इसे पहनना और निकालना भी सरल है। पात्र लाभार्थी के लिए कोहनी के नीचे कम से कम 4 इंच या उससे अधिक हाथ होना आवश्यक है। शिविर में लाभ लेने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। इसके लिए कटे हुए हाथ और मुंह सहित स्पष्ट फोटो, आधार कार्ड की प्रति, पूरा नाम, पता एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा। वहीं पंजीकरण हेतु दिवाकर मिश्रा - 92432 07240, कुश साह - 87555 12720 से संपर्क कर सकते हैं। <

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page