स्कूली बच्चे हुए प्रफुल्लित
रायगढ़ - - देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। आज उनकी जयंती के अवसर पर शहर की अग्रणी आगाज़ संस्था टीम के सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायत चक्रधरपुर में स्थित जिज्ञासा इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं बाल दिवस की खुशी में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। आगाज़ एक नई पहल की इस छोटी-सी लेकिन दिल को छू लेने वाली सभा में,बच्चों की हंसी, उनकी चमकती आंखें और सीखने का जोश—सब कुछ माहौल को और भी खुशनुमा बना रहा है।वहीं संस्था का कहना है कि बचपन की मुस्कान में ही दुनिया की सबसे प्यारी खुशियाँ बसती हैं और हम उन खुशियों को सहेजने का आगाज़ कर रहे हैं। बाल दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में आगाज़ संस्था टीम के सभी सदस्यों व स्कूल स्टॉफ सदस्यों और स्कूली बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।









