रुझान ही नहीं, परिणाम भी होंगे NDA के पक्ष में-- विकास केड़िया

रायगढ़ - - भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केड़िया ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार के शुरुआती रुझान दिखाई दे रहे हैं,वह स्पष्ट संकेत देते हैं कि विश्वास,विकास और सुशासन की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि रुझान ही नहीं,अंतिम परिणाम भी NDA के पक्ष में ही आने वाले हैं।’ श्री केड़िया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह लालू प्रसाद यादव के तथाकथित जंगल राज को पूरी तरह नकार चुकी है। जनता ने भय,भ्रष्टाचार और कुशासन पर आधारित राजनीति से मुक्ति का और अधिक प्रबल संदेश इस चुनाव में दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी बन रहे हैं,रिकॉर्ड मतदान उत्साह, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।कई सीटों पर रिकॉर्ड अंतर से जीत के संकेत मिल रहे हैं,जो NDA के प्रति जनता के मजबूत समर्थन को दर्शाता है।चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को मिली रिकॉर्ड जनसमर्थन ने भी परिणामों को एकतरफा बना दिया है।श्री केड़िया ने कहा कि बिहार के लोगोंने यह स्पष्ट कर दिया है कि  वे विकास,स्थिरता,कानून-व्यवस्था और पारदर्शी शासन चाहते हैं। यही कारण है कि NDA को भारी समर्थन मिल रहा है और यह परिणाम इतिहास रचने वाले साबित होंगे। अंत में उन्होंने कहा कि जनता का यह भरोसा न केवल बिहार में,बल्कि पूरे देश में विकास तथा राष्ट्रवाद के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page