वतन के रंग लॉयंस के संग का यादगार आयोजन

लॉयंस क्लब प्राइड, रायगढ़ की शानदार पहल

रायगढ़ - - 15 अगस्त 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व की खुशी में शहर की अग्रणी नामचीन लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ ने आज बेटी बचाओ चौक में अध्यक्ष पूनम सिंह के मार्गदर्शन में वतन के रंग लॉयंस के संग कार्यक्रम का भव्य यादगार आयोजन पीकेएस प्रोडक्शन पवन सिंह व कार्यक्रम समन्वयक लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन डॉ विभा अग्रवाल के सानिध्य में किया गया।जिसे देखकर शहरवासी अत्यंत ही हर्षित हो गए।

भारत माता की पूजा कर कार्यक्रम का आगाज - - कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया व स्थल भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश नायक लॉयंस मिडटाउन अध्यक्ष लॉयन ओमप्रकाश अग्रवाल, लॉयंस जोन चेयरपर्सन पूरंजन पटेल, एनएसएफ हेड कमल शर्मा, एनएसएफ सुश्री आरती सिंह की विशेष उपस्थिति में एवी बेग की फाउंडर एवं लॉयन डॉ विभा जायसवाल की माता जी के करकमलों से ध्वजारोहण  किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गई व राष्ट्रगान से गुंजायमान हो गया।

बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति - - राष्ट्रगान के पश्चात इसके बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुति “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर दी गई, जिसने सभी के मन में देशभक्ति की अलख जगा दी व इस कार्यक्रम को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी व शहरवासियों ने भव्य आयोजन की बेहद सराहना की। वहीं कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों व बच्चों को स्नैक्स, मिठाई और नाश्ता वितरित किया गया। वहीं इस अवसर पर महिला आरएसएस से – स्नेहा तिवारी (विभाग संयोजिका), सूजाता साहू (जिला संयोजिका), किरण चौहान (नगर संयोजिका), विनीता अग्रवाल (उप बस्ती संयोजिका)विनीता करेमोरे प्रेसिडेंट दिव्य उर्जा क्लब,आलोक जिंदल प्रेसिडेंट बीएनआई, विनय कलानोरिया ओनर गिरनार रुफिंग प्रकाश अग्रवाल ओनर अजंता फर्नीचर, संदीप स्वर्णकार चंद्रमणि बेहरा बीएनआई, दीपक डोरा ओनर गणपति आटोमोबाइल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

इनका रहा योगदान - - स्वतंत्रता दिवस पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पूनम सिंह लॉयन, आशा बेरीवाल, लॉयन चंपा अग्रवाल, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन रानू पटेल, लॉयन विनिता अग्रवाल, लॉयन मंजू डालमिया, लॉयन डॉ विभा जायसवाल, लॉयन शिखा खजांजी, लॉयन भावना पुलस्त्य, लॉयन लता अग्रवाल व कार्यक्रम समन्वयक:लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन डॉ विभा अग्रवाल सहित सभी सदस्यों व दोनों कार्यक्रम समन्वयकों की अथक मेहनत और उत्कृष्ट योजना ने इस आयोजन को भव्यता देने में सफल योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page