वंदेमातरम् व जयहिंद के जयघोष से गुंजायमान हुआ परिसर
रायगढ़ - - शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित सुप्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में धार्मिक आयोजन के साथ - साथ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में यादगार व भव्यता के साथ मनाया जाता है। समिति के सदस्यों ने अपनी परंपरा का पालन करते हुए आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस पर्व की खुशी में श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया व देश समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना पूजा की गई। इसके पश्चात श्री श्याम बाबा को भोग लगाया गया।



परिसर में किया गया ध्वजारोहण - - श्री श्याम बाबा की पूजा - अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया व श्री श्याम मंडल के सभी सदस्यों की उपस्थिति में बड़े ही हर्ष के साथ भारत माता की तस्वीर में पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर देश का तिरंगा झंडा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने फहराया। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान किया व मंदिर परिसर भारत माता के जयकारे व वंदेमातरम, जयहिंद के जयघोष से गुंजायमान हो गया। वहीं अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने गणतंत्र दिवस पर्व की खुशी में समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को बूँदी - सेव प्रसाद का वितरण किया गया।

इनका रहा योगदान - - स्वतंत्रता दिवस पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रखर वक्ता मुकेश गोयल, सचिव आनंद गर्ग, सहसचिव जयप्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, पं शंकर महाराज, पं अमित शर्मा , ,सचिन बंसल, सुनील अग्रवाल एसएस, पवन शर्मा आरटीओ, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, टिंकू भैया, महेश सिंघानिया, विजय अग्रवाल, शिव थवाईत, गजेन्द्र अग्रवाल, ऐश अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल टिंकू, विनोद अग्रवाल, राजेश गोयल, दीपक अग्रवाल, हरविलास अग्रवाल, कैलाश सांवडिया, प्रकाश निगानिया, नरेंद्र रतेरिया सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान ।









