रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल
रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सदस्यगण हर वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं इस बार भी अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में शहर के छातामुडा स्थित अमाया में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविभाजित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व जिले के अत्यंत लोकप्रिय अखबार दैनिक केलो प्रवाह के संपादक उदयराम थवाईत व विशिष्ट अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति होगी। जिनके सानिध्य में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा ।वहीं आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, रोटेरियन सुनील गुप्ता प्रोग्राम चेयरमैन, रोटेरियन विनय केडिया को प्रोग्राम चेयरमैन, सचिव रोटेरियन डॉ सतीश अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।








