मिलता सब है बाजार में तुम्हें चाहिए क्या जरा ये बता देना।
हुस्न के दीदार लोग हैं पर आशिक होगा कौन ये जता देना।
यूं भीड़ में ज़माने के खो गए है मगर मिलेगा कौन बता देना।
दुनियाबी तलबग़ार लोग यहां खुदा को चाहे कौन जता देना।
आज आ मिल ले मुझसे मैं हूं कौन तू ये शौक भी रख लेना।
फलाह–ए–आलम को इस जिंदगी का मक़्सद तू कर लेना।
गौतम प्रधान “मुसाफ़िर”
रायगढ़ , छत्तीसगढ़
6 सितंबर 2025
فلاحِ عالم (फलाह-ए-आलम):
इसमें “फलाह” का अर्थ भलाई या कल्याण है और “आलम” का अर्थ संसार या दुनिया है।







