Homeदेश-राज्यविधायक उमेश पटेल के जन्मदिन पर खुशियों का उपहार

विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन पर खुशियों का उपहार

spot_img

रामचंद्र शर्मा ने 25 बच्चियों को वितरित की स्कूल यूनिफॉर्म

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता रामचंद्र शर्मा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए बच्चियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल विकास ठेठवार, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल, पार्षद अमृत कार्टजु, सोनू पुरोहित सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments