Homeदेश-राज्यजानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संविधान दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संविधान दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

spot_img

संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन एवं लिया गया शपथ

रायगढ़ – – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में दिनाँक 26 नवंबर 2026 को रासेयो इकाई के तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती ,संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
तत्पश्चात संबोधन देते हुए जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा ने भारतीय संविधान निर्माण के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त करते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान किया।उन्होंने कहा कि संविधान हमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करता है, संविधान हमें अधिकार देने के साथ- साथ अपने कर्तव्यों को भी याद दिलाता है। आगे उन्होंने संविधान दिवस की सभी को बहुत एवं हार्दिक उज्जवल शुभकामनाएं दी।


डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने संविधान दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभ्र शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के निर्माण में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है।हम हमारे भारत के संविधान को विशेष सम्मान देते हुए उसे अपने जीवन में आत्मसात करें और उसके आदर्श मार्गदर्शन में आगे बढ़ें।
प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा उपस्थित सभी स्टॉफ गणों एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं को संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों सहित भारतीय संविधान की शपथ दिलायी गई और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

इस गरिमामय सुअवसर पर महाविद्यालय के स्टॉफ गणों जिनमें श्री विद्यानंद पटेल,श्री दिनेश पटेल, प्रो विवेक कांबले, प्रो भरत सिदार, प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो मयंक शीतल डनसेना (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), प्रो.अंजु पटेल, प्रो नेहा डनसेना, प्रो केशव पटेल, प्रो अनुभा दुबे, प्रो .ज्योति पटेल,समस्त स्टॉफ गणों सहित रासेयो इकाई के सभी स्वयं सेवक, तथा अधिक संख्या में अन्य छात्र- छात्राओं की गर्वीली उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments