Homeदेश-राज्यश्याम बाबा सहित सभी देवी-देवताओं को दिया गया 48वें श्री श्याम महोत्सव...

श्याम बाबा सहित सभी देवी-देवताओं को दिया गया 48वें श्री श्याम महोत्सव का प्रथम निमंत्रण

a01
previous arrow
next arrow
spot_img
a07
previous arrow
next arrow
a05
previous arrow
next arrow
a023
previous arrow
next arrow
a09
previous arrow
next arrow

18 से 21 नवंबर तक होगा चार दिवसीय भव्य आयोजन, 10 नवंबर को अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह

रायगढ़ – – श्री श्याम मंडल, रायगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष कार्तिक मास की एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक एवं भव्य श्री श्याम महोत्सव इस वर्ष भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष 48वें श्री श्याम महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन 18 से 21 नवंबर तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्री श्याम मंडल के सदस्यों एवं श्याम प्रेमियों में खासा उत्साह है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेंध्रा) ने बताया कि श्री श्याम बाबा की असीम कृपा एवं मंडल के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से इस वर्ष भी 48वें श्री श्याम महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए मंडल के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भजन-कीर्तन के साथ बाबा को दिया गया प्रथम निमंत्रण
अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि 5 नवंबर को एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के सभी सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस भक्तिमय आयोजन के दौरान आगामी 18 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले 48वें श्री श्याम महोत्सव के लिए धार्मिक परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम श्री श्याम बाबा सहित सभी देवी-देवताओं को श्रद्धापूर्वक प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया। मंडल की परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ एवं मांगलिक आयोजन का पहला निमंत्रण आराध्य देवी-देवताओं को समर्पित किया जाता है। इसके पश्चात समाज के गणमान्य नागरिकों एवं श्याम प्रेमियों को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


10 नवंबर को अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह
श्री अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम मंडल द्वारा 10 नवंबर को श्री श्याम मंदिर में अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अन्नकूट कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा दीपावली मिलन समारोह रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर समस्त श्याम प्रेमियों को सपरिवार सादर आमंत्रित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि सभी श्रद्धालु अपनी उपस्थिति प्रदान कर अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करें एवं दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के इस पर्व की खुशियां साझा करें।

महोत्सव की तैयारियों में जुटी पूरी टीम 48वें श्री श्याम महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुट गए हैं। इनमें अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेंध्रा), उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव आनंद गर्ग , कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल (गोलू), सहसचिव जयप्रकाश गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, महेश सिंघानिया, दीपक नागर, संजय कोसा, सचिन बंसल, पंकज अग्रवाल, सुनील बंसल, संजय अग्रवाल, मनोज बेरीवाल, हरविलास अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र टिंकू, गजेंद्र गर्ग, पवन शर्मा (आरटीओ), राजेश गोयल, नवीन अग्रवाल, मनोज होंडा, अमित जिंदल, कमल आसाराम, लक्ष्मी नारायण शर्मा, शिव थवाईत एवं राहुल अग्रवाल सहित समस्त श्याम प्रेमी आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments