Homeदेश-राज्यश्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर...

श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर प्रथम बैठक संपन्न

a01
previous arrow
next arrow
spot_img
a07
previous arrow
next arrow
a05
previous arrow
next arrow
a023
previous arrow
next arrow
a09
previous arrow
next arrow

रायगढ़ – – श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक के भव्य एवं पावन धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से विगत 4 नवंबर बुधवार को पंचायती धर्मशाला, रेलवे स्टेशन के सामने प्रथम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, शिवभक्तों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बैठक के दौरान आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सफल बनाने के संबंध में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार, सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत किए। सभी ने एकमत होकर इस धार्मिक आयोजन को श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में आयोजन की आगामी रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


समिति की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिवभक्तों से इस पावन धार्मिक कार्य में तन-मन- से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। यह आयोजन भगवान भोलेनाथ की आराधना, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं जनमानस में धार्मिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।आयोजक पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक सेवा समिति, रायगढ़ हैं।

वहीं बैठक में सुरेश गोयल, श्रीमती मधुलता पटेल, श्रीमती संगीता आनंद शर्मा, यादराम साहू, कुंदन देहरी, अजय खत्री, श्रवण सिंह सिदार, पं अश्विनी शर्मा, आदित्य शर्मा, सतपाल सिंह बग्गा, नरेश कुमार पटेल, प्रदीप कुमार श्रृंगी, प्रतीक अग्रवाल, बलबीर शर्मा, प्रकाश शर्मा, सोनू गुप्ता, नंदकिशोर यादव, रवि शर्मा, विश्वजीत बेहरा, सौरभ नामदेव, अनुराग मित्तल, पावन अग्रवाल, दीपमाला गुप्ता, राखी बोहिदार, उमा उपाध्याय,दीपमाला महंत, निशा शर्मा, रमा साहनी, रंजू पांडेय, नंदिनी गोयल, शैलेष माली, अनिल कुमार यादव, विजय वीरभान, महावीर अग्रवाल, अमित शर्मा, नरेंद्र ठेठवार, बबलू गुप्ता सहित सभी सदस्यग जुटे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments