Homeदेश-राज्यजानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा निबंध लेखन एवं...

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

a01
previous arrow
next arrow
spot_img
a07
previous arrow
next arrow
a05
previous arrow
next arrow
a023
previous arrow
next arrow
a09
previous arrow
next arrow

मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

रायगढ़–भारत निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन रायगढ़ के निर्देशानुसार जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ (छ.ग) के निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club – ELC) के तत्वावधान में प्रथम चरण महाविद्यालय स्तर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन तथा ELC नोडल अधिकारी प्रो भरत सिदार के ऊर्जावान नेतृत्व में मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शुद्ध मतदाता सूची का महत्व (Importance of Pure Electoral Roll),मतदान का महत्व (Importance of Voting) पर किसी एक विषय पर हिंदी अथवा अंग्रेजी में निबंध लिखना था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा साई बीएससी बायो फिफ्थ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मानस रंजन पंडा बी.लिब , तृतीय स्थान अंजु बरेठ बीएससी बायो फिफ्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया,EVM एवं VVPAT की जानकारी, मतदान प्रक्रिया,मतगणना प्रक्रिया विषय निर्धारित किए गए थे। जिसमें प्रथम स्थान अंजु बरेठ बीएससी बायो फिफ्थ सेमेस्टर द्वितीय स्थान सुमित शर्मा बीएससी बायो तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान अंजु प्रधान बीएससी बायो तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टॉफ गण की उपस्थिति तथा अधिक संख्या में छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments