Homeदेश-राज्यबच्चों को दिया गया दीपावली महापर्व पर पटाखे एवं मिठाई का उपहार

बच्चों को दिया गया दीपावली महापर्व पर पटाखे एवं मिठाई का उपहार

a01
previous arrow
next arrow
spot_img
a07
previous arrow
next arrow
a05
previous arrow
next arrow
a023
previous arrow
next arrow
a09
previous arrow
next arrow


रायगढ़ – – शिक्षिका रीता श्रीवास्तव ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों को पटाखे एवं मिठाई का उपहार दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। सभी बच्चों को मिठाइयों का वितरण किया गया। बच्चों को सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक दीपावली मनाने की सीख दी गई। बच्चों को सुरक्षित पटाखों के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और ध्वनि प्रदूषण से बचने का संदेश दिया गया।शिक्षकों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं एवं मिठाई एवं उपहार पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार और आनंदमय रहा।

बच्चों ने बनाये इको फ्रेंडली दीये--इसी तरह बच्चों ने शिक्षिका श्रीमती रीता श्रीवास्तव ने गोबर, फूल-पत्तों और कपूर का उपयोग करके बच्चों को दिए बनाना एवम उन्हें सजाना सिखाया।दीये बनाने के लिए बच्चों ने बड़े उत्साह और रुचि से भाग लिया।बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन दीयों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों से सजाया गया।बच्चों ने पर्यावरण के अनुकूल दीये बनाने का महत्व सीखा। इस गतिविधि से बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी मिली।बच्चों ने मिल-जुलकर कार्य करना और नई चीजें बनाना सीखा।इस गतिविधि से बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हुई। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर दीयों का निर्माण किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments