Homeदेश-राज्यबागबाहरा में शिशु वाटिका स्मृति भवन का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

बागबाहरा में शिशु वाटिका स्मृति भवन का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले – शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, चरित्र की पाठशाला है

spot_img

रायगढ़ – – महासमुंद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शामिल होकर स्मृति भवन शिशु वाटिका का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने भविष्य में आने वाली परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने तथा समस्याओं का समाधान स्वयं खोजने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चोंसे कहा जीवन में अनुशासन सबसे आवश्यक है। अनुशासन ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है। अध्यापन का कार्य ही अनुशासन लाता है। यदि शिक्षक अनुशासित होता है, तो शिष्य अपने आप अनुशासित हो जाता है। सरस्वती शिशु मंदिर केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं है, यह चरित्र की पाठशाला भी है। यहाँ केवल किताबें नहीं पढ़ाई जातीं, यहाँ संस्कारों का बीजारोपण भी होता है।

जो बीज आज यहाँ बोया जाएगा, वही कल एक मजबूत राष्ट्र का वृक्ष बनेगा। बदलते समय में केवल अंक लाना ही काफी नहीं है। जीवन की चुनौतियों से घबराना नहीं, उनका सामना करना सीखना है। समस्या को देखकर डरें नहीं, उसका समाधान खोजें। यही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने कहा कि शिशु वाटिका का यह नया भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और खेल-खेल में सीखने का एक सुंदर केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री ने विद्यालय परिवार को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments