रायगढ़ – – युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकार के लिए अग्रणी विश्वस्तरीय संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी (JCI Raigarh City) के आगामी सत्र 2027 के लिए JC आयुश मोदी को सर्वसम्मती से संस्था का अध्यक्ष चुना गया है। इस निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन नॉमिनेशन कमेटी (Nomination Committee) के चेयरमैन और संस्था के इमिडिएट पास्ट प्रेसिडेंट JFS SEN आकाश अग्रवाल की गरिमामय मौजूदगी और देखरेख में संपन्न हुआ।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष जेसी आयुश मोदी संस्था के एक समर्पित, सक्रिय और ऊर्जावान सदस्य रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2022 में संस्था के सचिव (Secretary) पद का दायित्व कुशलतापूर्वक संभाला था। वे काइट फेस्टिवल एवं हर्षवर्धन जैन मोटिवेशनल स्पीकर जैसे बड़े प्रोग्राम के प्रोग्राम डायरेक्टर रह चुके है। अपने सचिवीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक सेवा, युवा नेतृत्व विकास, खेलकूद एवं व्यापारिक आयोजनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। उनके इसी उत्कृष्ट अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को देखते हुए संस्था के वरिष्ठों एवं सदस्यों ने आगामी वर्ष 2027 की बागडोर उन्हें सौंपने का निर्णय लिया। नॉमिनेशन कमेटी चेयरमैन JFS SEN आकाश अग्रवाल ने आयुश मोदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रायगढ़ सिटी समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।







