रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष वंदना बंसल के विशेष मार्गदर्शन में विगत तीन नवंबर मंगलवार को गांधी गंज शयाम रसोई के बगल में दीपावली महापर्व में समाज ज़रूरत मंद लोगों का ख्याल रखते हुए साथ ही मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

वहीं इस नेक पहल के अंतर्गत शाखा की सदस्यों ने तेल बाती दीपक कपड़े बर्तन ठंड के कपडे बैग सजाने के समान इत्यादि चीजें उपहार में दिया। वहीं महापर्व में जरुरतमंद चीजें पाकर उन लो की आँखें खुशी से सजल हो गई। वहीं इस कार्यक्रम में अध्यक्ष वंदना बंसल सचिव पूजा अग्रवाल राष्ट्रीय पद अधिकारी रेखा महिमया उपाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल उपाध्यक्ष शीतल अग्रवाल सह सचिव प्रिया अग्रवाल पपल अग्रवाल सुधा अग्रवाल सुभदा् अग्रवाल सुशील अग्रवाल ललिता गोयल अरुणा अग्रवाल उपस्थित रह कर सहयोग किया व कार्यक्रम को सभी ने मिलकर सफल बनाया।







